उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 24 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, राजीव नारायण मिश्र को अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर की जिम्मेदारी, देखें- लिस्ट

Arun Mishra
6 May 2025 2:27 PM IST
योगी सरकार ने 24 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, राजीव नारायण मिश्र को अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर की जिम्मेदारी, देखें- लिस्ट
x
शासन ने कुल 24 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस विभाग बड़े पैमानों पर फेरबदल किया है. सरकार ने देर रात14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया वहीं मंगलवार सुबह 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया। शासन ने कुल 24 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

इस लिस्ट में वर्तमान तैनाती में अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 नीरा रावत, लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं।

नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर राजीव नारायण मिश्र को नई जिम्मेदारी दी गयी है।

वैभव कृष्ण जिन्हें उपमहानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंप गई थी, अब पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनाए गए हैं। मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं अजय कुमार साहनी को पुलिस उप निरीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर से अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है, वहीं राज करण अय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाए गए हैं। डॉ. गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए हैं।

राजेश कुमार द्वितीय पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाए गए हैं। धवल जायसवाल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाए गए हैं। सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर भेजे गए हैं।

संदीप कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर होंगे। वे अभी पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर में थे। लक्ष्मी निवास मिश्र को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर बनाया गया है, उनकी तैनाती अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ में थी।

इटावा के एएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी लखनऊ से फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बनाया गया है।










Next Story