उत्तर प्रदेश

यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल, 28 IAS व 7 IPS अधिकारियों के किये तबादले

Arun Mishra
12 Feb 2021 7:14 AM GMT
यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल, 28 IAS व 7 IPS अधिकारियों के किये तबादले
x
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 28 आईएएस अधिकारियों व 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 28 आईएएस अधिकारियों व 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जो 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं वो एडीजी के पद पर हैं। जिसमें अखिल कुमार को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा भानु भास्कर को एडीजी जोन कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजीव कृष्ण एडीजी जोन आगरा बनाया गया है। इसके अलावा जय नारायण सिंह एडीजी पीटीसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दावा शेरपा एडीजी सीबीसीआईडी लखनऊ भेजे गए हैं। वहीँ अजय आनंद को आगरा एडीजी से हटाकर पीएसी मुख्यालय भेजा गया तो वहीँ विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बनाया गया है।




28 आईएएस ट्रांसफर

28 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसमें 7 जिलाधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में व्यवस्थाओं के सुचारु रूप से संचालित करने के मद्देनजर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारियों की बात करें तो संजीव रंजन को संभल का डीएम बनाया गया है। अदिति सिंह को बलिया, अनुज सिंह को हापुड़ तो प्रियंका निरंजन को जालौन का डीएम बनाया गया है।

इसके साथ ही आरिका अखौरी को डीएम भदोही, विभा चहल को एटा और सैमुअल पॉल को अम्बेडकरनगर का डीएम बनाया गया है। इसके अतिरक्त ईशा दुहान को वाराणसी विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। मेघा रूपम को अपार आयुक्त मेरठ, नेहा प्रकाश को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा और अंकिता सिंह को CDO बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन अग्रवाल को CDO हरदोई, राकेश कुमार मिश्रा को सिंचाई शारदा परियोजना का विशेष सचिव और हरी प्रताप शाही को विशेष सचिव सिंचाई बनाया गया है। वहीं गौरव सिंह सोगरवाल को CDO महराजगंज और मन्नान अख्तर को विशेष सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Story