उत्तर प्रदेश

BKU में फूट के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, राहुल मुखिया ने खोला मोर्चा

Sakshi
23 May 2022 4:32 PM GMT
BKU में फूट के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, राहुल मुखिया ने खोला मोर्चा
x
भारतीय किसान यूनियन में फूट का सामना करने के बाद टिकैत बंधुओं पर सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन के कद्दावर नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय किसान यूनियन में फूट का सामना करने के बाद टिकैत बंधुओं पर सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं। ये आरोप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव के रहने वाले राहुल मुखिया ने लगाए हैं। राहुल मुखिया का दावा है कि बीकेयू प्रमुख नरेश टिकैत और उनके भाई राकेश टिकैत ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। लोग उनके डर से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

सिसौली गांव निविासी राहुल मुखिया का आरोप है​ कि एक दशक पहले सिसौली में तालाब बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन का आवंटन किया गया था। सिसौली में तालाब निर्माण के बदले टिकैत बंधुओं ने उसे मिट्टी से भर दिया और उस पर अवैध रूप से आवासीय संपत्तियों का निर्माण करल लिया।

जिला स्तर के अधिकारियों को इस मुद्दे के बारे में जानकारी दी है। इस बाबत लिखित में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भी स्थिति से अवगत कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

राहुल मुखिया के दावों के बारे में बुढाना क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि शिकायत दर्ज होने की स्थिति में नियमानुसार जांच की जाएगी। हम मामले की जांच करेंगे और तदनुसार कार्रवाई करेंगे।

राहुल मुखिया ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्याय की गुहार लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे।

Next Story