आगरा

BJP MP Hardwar Dubey : बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, कल्याण सिंह सरकार में रहे थे मंत्री

Arun Mishra
26 Jun 2023 5:35 AM GMT
BJP MP Hardwar Dubey : बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, कल्याण सिंह सरकार में रहे थे मंत्री
x
हरद्वार दुबे आगरा के रहने वाले थे।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। हरद्वार दुबे आगरा के रहने वाले थे। वह कुछ समय से बीमार थे. राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश में संगठन में कई पदों पर भी रह चुके हैं. हरद्वार दुबे की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

आगरा की राजनीति में सक्रिय पूर्व राज्य मंत्री दुबे दो बार विधायक भी रहे। उनके निधन पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है. पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे. वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे. सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं.

सीएम योगी ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!'

मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ट्वीट किया, ''भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, माननीय राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।' विनम्र श्रद्धांजलि।"


Next Story