- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा
- /
- आगरा में खुले नाले में...
आगरा में खुले नाले में गिरकर घायल हुए पूर्व विधायक, सामने आया वीडियो
आगरा : यूपी के आगरा में खुले पड़े नाले हादसों की वजह बन रहे हैं. एक खुले नाले में गिरकर पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा घायल हो गए हैं. हादसे का शिकार होने के बाद पूर्व विधायक ने नगर निगम के मोर्चा खोल दिया है. दूसरी तरफ निगम प्रशासन भी एक्टिव मोड में आता दिख रहा है. नगर आयुक्त ने इस घटना का संज्ञान लिया है.
बताया जाता है कि पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा खेरिया मोड़ स्थित अपने घर के बाहर स्कूटी से कहीं जाने की तैयारी में थे. भगवान सिंह कुशवाहा स्कूटी स्टार्ट करने के बाद अपनी पत्नी से बात कर रहे थे. इसी बीच अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर दब गया. पास खड़ी पत्नी को लिए-दिए थोड़ा आगे जाकर स्कूटी पलट गई.
भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी सामने की ओर गिर पड़ीं जबकि वे खुद खुले नाले में गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक को नाले से बाहर निकाला. पूर्व विधायक और उनकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. भगवान सिंह कुशवाहा घायल हो गए हैं वहीं उनकी पत्नी को भी चोट आई है.
पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपने खर्च से नाले को ढंकवाया था. कुछ दिन पहले नगर निगम के कर्मचारी नाले की सफाई करने पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले पर लगे पत्थर तोड़ दिए थे. पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. खेरिया मोड़ ही नहीं शहर के राजपुर चुंगी समेत कई रिहायशी इलाकों में नाले खुले पड़े हैं.
लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. शहर के निवासी गौरव वर्मा, दुकानदार राजू अग्रवाल के मुताबिक कई दफे लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं. पूर्व विधायक के घायल होने के बाद मामले को तूल पकड़ता देख नगर निगम प्रशासन एक्टिव मोड में आता दिख रहा है. नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा है कि खुले पड़े नाले बंद कराने का कार्य जल्दी पूरा करा लिया जाएगा.