आगरा

प्रेमिका प्रेमी के घर जा धमकी, फिर पंचायत मे हुआ यह फैसला...

Desk Editor
26 Sep 2022 5:53 AM GMT
प्रेमिका प्रेमी के घर जा धमकी,  फिर पंचायत मे हुआ यह फैसला...
x

आगरा में एक प्रेमिका दुल्हमन के लिबास में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बिना शादी, घर पर अचानक लड़की की दुल्ह न आई देख लड़के के घरवालों के साथ-साथ पूरा गांव हैरान रह गया। बवाल बढ़ा तो थाने तक पहुंचा। वहीं पंचायत हुई और काफी देर तक चले हाई वोल्टेपज ड्रामा के बाद तय हो गया लड़का आठ दिसम्बर को बकायदा बारात लेकर लड़की के घर जाएगा

और दुल्हनियां को ब्याद कर धूमधाम से घर लाएगा। लड़की का कहना था कि लड़के ने उसके साथ धोखा किया है। डेढ़ साल पहले मंदिर में शादी रचाई और तब से आज तक बहाने पर बहाने बना रहा है। घर नहीं ले जा रहा है। जब भी लड़की उससे घर ले जाने की जिद करती तो लड़का एक नया बहाना बना देता था।

लड़की आगरा के नगला बूढ़ी गांव की रहने वाली है। जब उसे लगा कि लड़का धोखा दे रहा है तो उसने सशक्त सेना की शबाना खंडेलवाल से संपर्क किया। उन्हें बताया कि वह फतेहाबाद निवासी आशीष दिवाकर से उसके प्रेम संबंध है।

मार्च 2021 में आशीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। वह उसे अपने साथ घर लेकर नहीं जा रहा है। शनिवार को सशक्त सेना युवती को लेकर फतेहाबाद गई। रविवार को फतेहाबाद थाने में पंचायत हुई।

Next Story