आगरा

नाम छुपाकर हिन्दू लडकी का कराया धर्मपरिवर्तन, एक साल बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

Desk Editor
15 Aug 2022 7:46 AM GMT
नाम छुपाकर हिन्दू लडकी का कराया धर्मपरिवर्तन, एक साल बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
x

यूपी के आगरा में कासिम नाम के एक शख्स ने अपना नाम निक्की यादव बताकर एक किशोरी को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ निकाह किया और फिर जबरन धोखे से उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। वह एक साल से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मऊ रोड स्थित नसीराबाद कालोनी निवासी कासिम कुरैशी ने हरीपर्वत क्षेत्र निवासी एक किशोरी को अपने प्यार के जाल में फंसाया था।

कासिम ने किशोरी से दोस्ती निक्की यादव बनकर की थी। अपनी दो बहनों को भी उससे मिलवाया। उनके नाम सोनम और सीमा यादव बताए। 15 जून 2021 को आरोपित की दोनों बहनें किशोरी को बाजार ले जाने के बहाने अपने साथ ले गई थीं। किशोरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी। आरोपित के घर पहुंचे थे। तब हकीकत पता चली थी। किशोरी के परिजन सन्न रह गए।

उन्हें जब यह पता चला कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। वह गर्भवती है। इस संबंध में हरीपर्वत थाने में अपहरण, दुराचार, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने पूर्व में कासिम के छह परिजनों को जेल भेजा था। कासिम भाग गया था।

उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपित बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव करीयादपुर में रह रहा है। पुलिस ने आरोपित को वहां से गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया।

Next Story