आगरा

आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंककर मारा जूता, मंच से दे रहे थे भाषण!

Arun Mishra
3 May 2024 2:37 PM GMT
आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंककर मारा जूता, मंच से दे रहे थे भाषण!
x
आरोपी युवक का कहना है कि सनातन धर्म को ढोंगी कहने वाले, रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाला का यही अंजाम होगा।

आगरा के फतेहाबाद के थाना डौकी में शुक्रवार को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया। आरोपी युवक हिंदुत्ववादी संगठन का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी योगी यूथ बिग्रेड के अजय तोमर ने ली है। उसने एलान किया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदु धर्म को ढोंगी कहा था। रामचरित मानस की प्रतियां जलाई थी। जहां भी जाएगा उसका यही हश्र होगा।

पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के पक्ष में स्वामी प्रसाद मौर्य सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच भीड़ से उठकर आए युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता उछाला. इसके ठीक बाद, थाना पुलिस ने युवक को दौड़कर पकड़ा और हिरासत में ले लिया. बता दें कि, थाना डौकी क्षेत्र के माता सती मंदिर पर पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, सभा को संबोधित कर रहे थे.

घटना की जिम्मेदारी योगी यूथ बिग्रेड के कुंवर अजय तोमर ने ली है। अजय तोमर का कहना है कि सनातन धर्म को ढोंगी कहने वाले, रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाला का यही अंजाम होगा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए एलान किया है कि राम और कृष्ण का विरोध करने वाला यही हश्र होगा। आगरा या उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र पर स्वामी प्रसाद मौर्य का जूतों से स्वागत किया जाएगा।


Next Story