आगरा

आगरा में नौ वर्षीय मासूम की हत्या, शव दफनाने के बाद मांग रहे थे फिरौती

Sakshi
18 Feb 2022 3:12 PM GMT
आगरा में नौ वर्षीय मासूम की हत्या, शव दफनाने के बाद मांग रहे थे फिरौती
x
उत्तर प्रदेश के आगरा के इरादतनगर के गांव हज्जुपुरा से 23 जनवरी को अपहृत नौ वर्षीय कुलदीप की उसी दिन हत्या हो गई थी...

उत्तर प्रदेश के आगरा के इरादतनगर के गांव हज्जुपुरा से 23 जनवरी को अपहृत नौ वर्षीय कुलदीप की उसी दिन हत्या हो गई थी। बता दें कि गांव के तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव दफना दिया था। घरवालों और पुलिस को उलझाने के लिए 35 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। गुरुवार की रात पुलिस ने गांव के दो युवकों को उठाया। उनसे पूछताछ की तो राज खुले। पुलिस ने अरोपितों की निशानदेही पर शव को बरामद किया।

गौरतलब है कि मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव हज्जपुरा का है। गांव के किराना व्यापारी गब्बर सिंह के नौ साल का बेटे कुलदीप 23 जनवरी को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। वह पहली कक्षा में पढ़ता था। उसी दौरान गायब हो गया था। परिजनों ने बालक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद गांव के लोगों को उठाया। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने वारदात का खुलासा किया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बालक के शव को बरामद कर लिया है। आरोपितों ने शव को गांव के जंगल में दफना दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के ही आशू, कन्हैया और मुकेश ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्यारोपी बालक के पड़ोसी हैं। छोटी-छोटी बातों पर बालक के पिता से रंजिश मान बैठे थे। वहीं बालक का शव बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Next Story