आगरा

आगरा में दुर्गा पूजा के दौरान करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत......

Desk Editor
4 Oct 2022 5:59 AM GMT
आगरा में दुर्गा पूजा के दौरान करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत......
x

आगरा के एत्माद्दौला इलाके के प्रकाशनगर में रविवार रात को दुर्गा पंडाल में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर में स्थानीय लोगों ने मिलकर दुर्गा पंडाल सजाया है। हर दिन मोहल्ले की महिलाएं रात को पंडाल में भजन-कीर्तन करती हैं। रविवार रात करीब नौ बजे पंडाल में माता के भजन हो रहे थे। पायल पत्नी उमेश भी पंडाल में बैठी थीं। बताया गया है कि इसी बीच पंडाल में बिजली के तारों में चिंगारी निकली और लाइट गुल हो गई।

शार्ट सर्किट होने के चलते पंडाल में बैठी महिलाएं बाहर की तरफ भागी। पायल भी बाहर भागी। बाहर सड़क किनारे एक गड्ढा था। पायल इसमें गिर कर बेहोश हो गई। लोगों ने पायल को बाहर निकाला। होश न आने पर परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले गए। वहां से उसे SN मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। देर रात डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि पायल 7 माह की गर्भवती थी। पायल के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। पति उमेश मजदूरी करता है।

Next Story