आगरा

राजस्व विभाग के कर्मचारी ने कर ली दो शादियां पहली पत्नी ने खोल दी पोल, जानिए क्या हुई कार्यवाही

Desk Editor
29 Aug 2022 6:21 AM GMT
राजस्व विभाग के कर्मचारी ने कर ली दो शादियां पहली पत्नी ने खोल दी पोल, जानिए क्या हुई कार्यवाही
x

यूपी के आगरा से जो मामला सामने आया है उसने न केवल लोगों को हैरान किया बल्कि किसी को कानो कान इसकी खबर तक नहीं होने दी। मामला एक सरकारी कर्मचारी की दो पत्नियां होने का है। एक युवक की सात साल पहले शादी हुई तो उसकी किस्मत चमक गई। शादी के बाद उसकी नौकरी लग गई और फिर जुड़वा बच्चे भी हुए। इसी दौरान युवक का ट्रांसफर हो गया और वह नौकरी करने दूसरे जिले चला गया। पति के ट्रांसफर के बाद पत्नी भी मायके चली गई। इसी दौरान पति की का दूसरी महिला से संबंध हो गया और उसके साथ ही रहने लगा। सालों बीत गए लेकिन किसी को कानो कान खबर नहीं हुई उसकी दूसरी पत्नी भी है।

एक दिन पति की पहली पत्नी ने पोल खोल दी। दरअसल आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र पर ऐसा मामला पहुंचा जिसने सभी को चौंका दिया। गुजरात की रहने वाली महिला की शादी सात साल पहले राजस्व विभाग में काम करने वाले युवक से हुई थी। शादी के दो साल बाद पति की नौकरी लग गई। इसी दौरान पत्नी को जुड़वा बच्चे हुए। बच्चों की देखभाल के लिए महिला अपने मायके चली गई। पति ने मैनपुरी में ट्रांसफर करा लिया। पति मैनपुरी में रहने लगा। पहले एक सप्ताह में आता था।

महीने बीत जाने पर भी नहीं पहुंचा। पत्नी का आरोप है कि पति के वहीं की महिला से पहले से प्रेम संबंध थे। पति की हरकतों से शक हुआ। उसने पता लगाया तो जानकारी हुई कि पति एक महिला के साथ रह रहा है, जिसे मैनपुरी में सब उसकी पत्नी समझते हैं। विभाग में जाकर महिला ने कागजों में अपना नाम और फोटो दिखाकर पति की पोल खोली। वहीं पति का कहना है कि पत्नी झूठा आरोप लगा रही है। महिला मेरी मित्र है, उसके पति की मौत हो गई है। वह सिर्फ उसकी मदद करता है। फिलहाल प्रभारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Next Story