आगरा

सब इंस्पेक्टर के बेटे ने मारी खुद को गोली, घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती

Special Coverage News
2 Sept 2019 11:46 AM IST
सब इंस्पेक्टर के बेटे ने मारी खुद को गोली, घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती
x

आगरा: बारहवीं की कक्षा में फेल होने पर दरोगा पुत्र अवसाद में आ गया। शनिवार रात को उसने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में नजदीकी हॉस्पिटल में परिवारी जनों ने भर्ती किया । छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

कालिंदी विहार के एच ब्लाक निवासी सब इंस्पेक्टर आर पी सिंह अलीगढ़ में तैनात हैं। आरपी सिंह का पुत्र नितिन उम्र करीब 18 साल जो इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में फेल हो गया था। उसके बाद रिएग्जाम में भी मात्र 30 प्रतिशत मार्क्स आने पर परिवारीजनों ने समझाया, लेकिन वह अवसाद में आ गया।

शनिवार की रात करीब 1 बजे नितिन ने तकिया रखकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पड़ोसियों की मदद से देर रात नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए नितिन को भर्ती कराया गया।

डॉ अनिल यादव ने जानकारी बताया कि गोली को निकाल दिया गया है गोली रीढ़ की हड्डी में फस गई थी अभी हालत में सुधार नहीं है। अभी तक परिजनों ने पुलिस को कुछ लिखित में नहीं दिया है।

Next Story