आगरा

दीदार करने से पहले पढ़े ये खबर, सप्ताह में 4 दिन ही क्यों खुल रहा है ताजमहल...अब समय में भी किया गया बदलाव

सुजीत गुप्ता
13 July 2021 8:37 AM GMT
दीदार करने से पहले पढ़े ये खबर, सप्ताह में 4 दिन ही क्यों खुल रहा है ताजमहल...अब समय में भी किया गया बदलाव
x
उत्तर प्रदेश में रात 9 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था। जिसके चलते सभी स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सुबह सात बजे खोले जा रहे थे लेकिन अब...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब कम होती दिख रही है सरकार भी थोड़ी-थोड़ी ढिल भी देना शुुरु कर दी है ऐसे में ताजमहल खुलने का समय में भी बदलाव किया गया है। सोमवार से ताजमहल सुबह 6 बजे से खुलने लगा है बतादें कि लॉकडाउन के कारण ताजमहल सुबह सात बजे से खुलता था, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा रात्रि कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक कर दिए गया है इसी कारण ये ताज के खुलने के समय में बदलाव किया गया है

कोरोना काल से पूर्व ताजमहल की टिकट सूर्योदय से 45 मिनट पहले और ताजमहल 30 मिनट पहले खुलता था, ताकि सूर्योदय के समय सैलानी स्मारक का दीदार कर सकें। अन्य स्मारक सूर्योदय के समय खुलते थे। कोरोना काल में ताजमहल दो माह यानी 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा। 16 जून से जब स्मारक खुला तो खुलने का समय बदल गया था।

उत्तर प्रदेश में रात 9 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था। जिसके चलते सभी स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सुबह सात बजे खोले जा रहे थे। रविवार को प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू में रियायत देते हुए इसे रात 10 से सुबह छह बजे तक कर दिया। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारक सुबह छह बजे खोले गए हैं।

ताजमहल साप्ताहिक बंदी के चलते सप्ताह में चार दिन ही खुल पा रहा है। सोमवार से गुरुवार तक स्मारक खुलता है और शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। शनिवार व रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू है। इससे आगरा में वीकेंड टूरिज्म पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे होटल, रेस्टोरेंट आदि को काम नहीं मिल पा रहा है।



Next Story