आगरा

वर्ल्ड कप की ट्राफी पहुंची ताजमहल ,एक घंटे तक हुआ जमकर वीडियो शूट, 5 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वकप

Smriti Nigam
16 Aug 2023 4:24 AM GMT
वर्ल्ड कप की ट्राफी पहुंची ताजमहल ,एक घंटे तक हुआ जमकर वीडियो शूट, 5 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वकप
x
क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। 5 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आयोजन में अब 50 दिन से कम समय रह गया है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। 5 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आयोजन में अब 50 दिन से कम समय रह गया है। ऐसे में इसके प्रमोशन को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढे़ सात बजे ताजमहल में कुछ लोग हाथ में चमचमाती ट्राफी लेकर पहुंचे। इस ट्राफी को ताजमहल के वीडियो शूट प्लेटफॉर्म पर रख दिया गया। जैसे ही लोगों की नजर ट्राफी पर लिखे ICC वर्ल्ड कप 2023 पर पड़ी तो रुक गए।ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है। ऐसे में क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन से पहले ICC ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की ट्राफी ताजमहल पहुंची। यहां पर ट्राफी को रखकर वीडियो शूट किए गए।

ट्राफी के चारों तरह बाउंसर खडे़ थे। बताया गया कि करीब एक घंटे तक ट्राफी को लेकर शूट चला। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ICC की ओर से उनसे ट्राफी के शूट को लेकर परमीशन मांगी गई थी। करीब एक घंटे तक शूटिंग चली। शूट में ICC या BCCI की ओर से कौन था, ये जानकारी नहीं है।

ट्राफी के साथ फोटो खींचने की होड

ताजमहल में शूट खत्म होने के बाद ट्राफी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनवाने के लिए पर्यटकों में होड़ लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को संभाला। लोगों ने दूर से ही फोटो और वीडियो शूट कराए।

ताजमहल में आईसीसी विश्वकप की ट्राफी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। 5 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आयोजन में अब 50 दिन से कम समय रह गया है। ऐसे में इसके प्रमोशन को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढे़ सात बजे ताजमहल में कुछ लोग हाथ में चमचमाती ट्राफी लेकर पहुंचे। इस ट्राफी को ताजमहल के वीडियो शूट प्लेटफॉर्म पर रख दिया गया। जैसे ही लोगों की नजर ट्राफी पर लिखे ICC वर्ल्ड कप 2023 पर पड़ी तो रुक गएट्राफी के चारों तरह बाउंसर खडे़ थे। बताया गया कि करीब एक घंटे तक ट्राफी को लेकर शूट चला। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ICC की ओर से उनसे ट्राफी के शूट को लेकर परमीशन मांगी गई थी। करीब एक घंटे तक शूटिंग चली। शूट में ICC या BCCI की ओर से कौन था, ये जानकारी नहीं है।

8 अक्टूबर से होंगे भारत के मैच

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी।

ताजमहल के दीदार को आएंगे क्रिकेट खिलाड़ी

माना जा रहा है कि विश्व कप भारत में हो रहा है, तो ऐसे में जब मैच होंगे तो बहुत से विदेशी खिलाड़ी ताजमहल का दीदार करने आ सकते हैं। इससे पहले जब भारत ने विश्वकप की मेजबानी की थी, तब भी कई खिलाड़ी ताजमहल देखने आए थे।

Next Story