आगरा

आगरा में एक घर में तीन मिलीं लाशें, तरुण की लाश फांसी पर लटकी थी तो मां-बेटा कमरे में मृत पड़े थे

Shiv Kumar Mishra
11 Feb 2024 7:25 AM GMT
आगरा में एक घर में तीन मिलीं लाशें, तरुण की लाश फांसी पर लटकी थी तो  मां-बेटा कमरे में मृत पड़े थे
x
आगरा में एक घर में तीन डेडबॉडी मिलीं। तरुण की लाश फांसी पर लटकी थी। मां-बेटा कमरे में मृत पड़े थे।

आगरा में एक घर में तीन डेडबॉडी मिलीं है। तरुण की लाश फांसी पर लटकी थी। मां-बेटा कमरे में मृत पड़े थे। लैपटॉप से एक Video मिली है। इसके अनुसार, तरुण की जॉब छूट गई। फिर उसने अपनी कंपनी शुरू की, उसमें घाटा हो गया। आधी प्रॉपर्टी भी बेचनी पड़ी। जिस पर तरुण ने ऐसा कदम उठाया।

उत्तर प्रदेश आगरा में रविवार सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। पॉश कालोनी के एक मकान से तीन लोगों शव मिले हैं। तीनों आपस में मां, बेटा और नाती हैं। बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटक कर जान दी है। ये आत्मघाती कदम उसने कर्ज में डूबने के कारण उठाया है। आत्महत्या से पहले उसने अपने लैपटॉप में गुनाह कबूल किया है। पुलिस को ये सबूत मिल चुके हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना की जानकारी नौकरानी के पहुंचने पर हुई।

थाना न्यू आगरा क्षेत्र की लॉयर्स कॉलोनी में मानसिंह चौहान का परिवार रहता था। मानसिंह पेशे से अधिवक्ता थे। कोविड के दौरान मानसिंह की मौत हो गई थी, उनका एक बेटा तरुण चौहान उर्फ जॉली अपनी पत्नी रजनी, बेटा कुशाग्र 12 और मां ब्रजेश चौहान 65 वर्ष के साथ रहता था। रविवार सुबह जब उसके घर काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो तरुण फंदे पर लटका मिला। ये देखकर नौकरानी की चीख निकल गई, उसे शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर मकान के भीतर देखा तो एक कमरे में तरुण का बेटा कुशाग्र और मां ब्रजेश के शव पड़े थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तरुण ने आत्महत्या की है। सुसाइड ने पहले उसने अपनी मां और बेटे को मारा है। वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने अपना एक कनफेशन वीडियो बनाया था।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

स्थानीय लोगों ने बताया कि तरुण पिता की मौत के बाद परेशान रहता था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। पिता के समय से ही उन पर कर्ज हो गया था। वह शराब का आदी हो गया था। तरुण की पत्नी रजनी अपनी नंद के साथ शनिवार को खाटू श्याम के मंदिर गई है। वह अभी लौटी नहीं है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने कर्ज की बात बताकर कहा कि मैं जानता हूं की मैं बहुत गलत फैसला ले रहा हूं, लेकिन इसके अलावा मेरे पास को चारा नहीं है।

खाने में मिलाया था जहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि तरुण शनिवार से ही बाहर नहीं निकला था। पत्नी के जाने के बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है, उसने शनिवार की रात को ही ये आत्मघाती कदम उठाया होगा। रविवार सुबह जब उसके घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची है, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई है। बताया जा रहा है कि उसने खाने में जहर मिला दिया था। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। फिलहाल पुलिस मामले सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।

Next Story