आगरा

UP Election Result 2023: आगरा के परिणाम

Anshika
13 May 2023 3:06 PM GMT
UP Election Result 2023: आगरा के परिणाम
x

भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों में जीत का परचम लहराया है। इस जीत पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पहली बार सभी नगर निगम सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में भी गठबंधन के साथियों ने जीत का झंडा गाड़ा है।

UP Election Result 2023: 7वीं बार आगरा में बनी बीजेपी सरकार, हेमलता जीतीं

यूपी निकाय चुनाव में आगरा की मेयर सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से परचम फहराया है। बीजेपी की हेमलता दिवाकर 1 लाख 13 वोटों से विजयी हुई हैं। उन्होंने बीएसपी की लता वाल्मीकि को हराया है। बीजेपी की जीत पर ढोल नगाढ़े और मिठाइयां वितरित की जा रही हैं। आगरा में बीजेपी ने मेयर पद पर सातवीं बार जीत हासिल की है। पहले पांच चरणों में बीएसपी की लता करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रही थी। जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी तो बीजेपी आगे निकलती चली गई।बीजेपी की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने बीएसपी की लता वाल्मीकि को 1 लाख 13 मतों से करारी शिकस्त दी है.


Next Story