आगरा

UP News: छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर चिमटे से जलाया

Satyapal Singh Kaushik
17 Oct 2023 4:15 PM GMT
UP News: छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर चिमटे से जलाया
x
मामला यूपी के आगरा जिले का है

यूपी के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां पर आरोपी व्यक्ति ने पहले स्कूल जाते समय रास्ते से छात्रा को उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

पड़ोसी है आरोपी व्यक्ति

यह सनसनीखेज घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली छात्रा मंगलवार को थाने पहुंची,उसने बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाला आंसू नामक व्यक्ति उसके घर आया। उसे अकेला देखकर रेप किया और जबरन अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। स्कूल या बाजार आते-जाते रास्ते में परेशान करता रहता है।

कई बार किया दुष्कर्म

छात्रा ने बताया कि, विरोध करने पर एक दिन उसने रास्ते से अगवा करने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। अगस्त में स्कूल जाते समय वह फिर रास्ते में मिल गया, रास्ते से उसे अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गया। इस तरह ब्लैकमेल करके कई बार उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से मैंने स्कूल जाना बंद कर दिया।

चिमटा से जलाने की धमकी दी

पीड़ित छात्रा ने बताया कि, 20 सितंबर को आरोपी घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो चिमटा गर्म करके हाथ जला दिया। धमकी दी कि आज तो हाथ जलाया है, किसी को बताने पर तेजाब से चेहरा जला देगा। छात्रा ने फिर भी बात नहीं की तो इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story