आगरा

ताजमहल घुमाने के बहाने महिला के दोस्त ने किया रेप

Sakshi
17 Feb 2022 3:58 PM GMT
सांकेतिक तस्वीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

गाजियाबाद की युवती के साथ आगरा स्थित आंबेडकर पार्क के पास कार में दुराचार की घटना हुई। युवती ने बुलंदशहर के युवक के खिलाफ एत्मादुद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है...

उत्तर प्रदेश से दोस्ती को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है| यहां गाजियाबाद की युवती के साथ आगरा स्थित आंबेडकर पार्क के पास कार में दुराचार की घटना हुई। युवती ने बुलंदशहर के युवक के खिलाफ एत्मादुद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है आरोपित ने कनपटी पर पिस्टल तान दी थी। विरोध पर बेरहमी से पीटा। आरोपित उसका दोस्त था। उसे ताजमहल घुमाने के लिए आगरा लेकर आया था। पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में ग्राम सिकोई बुलंदशहर निवासी प्रशांत नामजद है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक गाजियाबाद में उनके घर के पास रहता है। उससे दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने उससे शादी का वादा किया। पहले भी आगरा घुमाने के लिए लाया था। हर बार शरीरिक संबंध बनाने की जिद करता था। वह रोक देती थी। साफ कहा कि पहले शादी। 24 जनवरी को आरोपित जानवर बन गया। उसे ताजमहल घुमाने लाया था। वापस लौटते समय रात दस बजे कार टेढ़ी बगिया इलाके में आंबेडकर पार्क के पास रोक दी। उस पर पिस्टल तान कर दुराचार किया। वह चीखी-चिल्लाई तो उसे पीटा। जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद उसने शादी के लिए कहा तो आरोपित बोला जो चाहिए था मिल गया। अब शादी नहीं करेगा। उसे उसके घर के पास छोड़ दिया। वह आरोपित के घर शिकायत करने गई। वहां जानकारी हुई कि प्रशांत पहले से शादीशुदा है। उसने यह बात भी उससे छिपाई थी। प्रशांत के पिता और पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। उसे घर से भगा दिया। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर दी थी। मुकदमा लिखा गया है। जांच कराई जा रही है। पीड़िता का मेडिकल होगा। कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। आरोपित और पीड़िता की आगरा में मौजूदगी के डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story