उत्तर प्रदेश

BJP को हराने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई ये रणनीति

सुजीत गुप्ता
15 July 2021 6:12 AM GMT
BJP को हराने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई ये रणनीति
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव का अभी एलान भी नही हुआ है लेकिन हर पार्टीयां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है, ऐसे में प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विधान परिषद सदस्यों की बैठक में आगामी चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार में हुए कामों और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच लेकर जाएगी।

सपा मुख्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक में संकल्प लिया गया कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को सामने रखकर चुनाव में उतरेगी। अखिलेश ने कहा कि बैठक में भाजपा राज में किसानों और नौजवानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा हुई है। किसानों के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, न तो उसकी फसल की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद हुई, किसान की खेती पूंजी घरानों की बंधक बनाने के लिए तीन काले कृषि कानून आ गए हैं। किसानों के आंदोलन को दबाने की साजिशें हो रही हैं।

भाजपा सरकार ने प्रदेश के नौजवानों को चार लाख नौकरियां देने का झूठा वादा किया। नौजवान नौकरी के लिए मारा-मारा फिर रहा है। औद्यौगिक संस्थान कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, तेल, खाद्य पदार्थ सभी के भाव आसमान छू रहे हैं, विकास कार्य ठप्प हैं। अखिलेश ने बैठक में सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



Next Story