![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलीगढ़
- /
- डीएम ने पूर्व CMS को...
डीएम ने पूर्व CMS को फोन पर लगाई लताड़...तुम्हें 50 जूता मारकर भगा दूंगा, ऑडियो वायरल
![डीएम ने पूर्व CMS को फोन पर लगाई लताड़...तुम्हें 50 जूता मारकर भगा दूंगा, ऑडियो वायरल डीएम ने पूर्व CMS को फोन पर लगाई लताड़...तुम्हें 50 जूता मारकर भगा दूंगा, ऑडियो वायरल](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2020/08/25/301335-623677-dm-chandra-bhushan.webp)
अलीगढ़ : जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दीनदयाल हॉस्पिटल के पूर्व प्रभारी सीएमएस विमल गुप्ता को जूते मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. हालांकि 'स्पेशल कवरेज न्यूज़' वायरल हो रहे इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये ऑडियो 2 महीने पहले का है, जिसमें DM तत्कालीन प्रभारी CMS के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते सुनाई दे रहे हैं.
जिलाधिकारी और CMS के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल:
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: सुन लो यार मेरी बात, मुझे चीफ सेक्रेट्री को जवाब देना है, तुम बकवास कर रहे हो. मैं पूछ कुछ रहा हूं, तुम बता कुछ रहे हो.
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: जी..जी..
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: मैं ये पूछ रहा हूं कि जो दीनदयाल में उस दिन मुख्यमंत्री जी के यहां से फीडबैक लिया गया था, जिसमें तुमने आख्या भेजी थी, जो शिकायतें की हैं उनके निस्तारण का पूछ रहा हूं मैं... और तुम फालतू बातें कर रहे हो.
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: अभी निकलवा के देखता हूं मैं
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: पहले तुम सुन लो यार
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: जी..जी...बताइये
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: मैं क्या कह रहा हूं, पहले तुम सुन लो
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: जी..जी...बताइये
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: अनिल कुमार ने ये कहा कि स्टाफ मरीजों की सुनता नहीं है, दो घंटे तक पानी मांगता रहा तो उसमें लिखा पहले का स्टाफ अच्छा था क्या? कौन स्टाफ है? अनिल कुमार से पूछा? अनिल कुमार है अभी?
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: होंगे सर होंगे
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: क्या चीज
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: होना चाहिए
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: होना चाहिए तो उससे पूछो कि कौन स्टाफ था? उसको आपने हटा दिया? इसकी आख्या चाहिए मुझे अभी
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: वैसे सर, मैंने उनसे हर एक वार्ड में
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: अजी तुम तो यार, बात तो सुनोगे नहीं, जवाब तो मुझे देना पड़ता है वहां पर
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: जी..बताइये
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: अब तुम @#$# बकवास कर रहे हो, अभी आऊंगा वहां पर 50 जूते मार कर भगा दूंगा, दिमाग खराब कर रहे हो मेरा तुम
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: बताइये
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: स्पेसिफिक बात कर रहा हूं, तो स्पेसिफिक जवाब दो ना, सब लिखत पढ़त में गया है आपके पास, गया है कि नहीं प्रिंट
तत्कालीन CMS विमल गुप्ता: जी..जी
जिलाधिकारी चंद्र भूषण: @#$@# तुमको किसने बना दिया प्रभारी CMS, कोई और दूसरा आदमी नहीं है देखने लिए काम? बेवकूफ आदमी