अलीगढ़

एएमयू में सरजील के विवादित बयान पर अलीगढ़ में हुआ मुकद्दमा दर्ज

Shiv Kumar Mishra
25 Jan 2020 12:05 PM GMT
एएमयू में सरजील के विवादित बयान पर अलीगढ़ में हुआ मुकद्दमा दर्ज
x

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विवादित बयान देने वाले जेएनयू का पूर्व छात्र सरजील इमाम 16 जनवरी को अमुवि अलीगढ़ में आया था।सरजील का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।

थाना सिविल लाइंस सरजील के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम रवाना की जा रही है एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 16 जनवरी को सरजील इमाम द्वारा देश को तोड़ने का संबोधन किया गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है बाद में पुलिस द्वारा जानकारी करने पर पता लगा सरजील इमाम ने 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों को धरने पर पहुंचकर देश को तोड़ने का संबोधन कर राष्ट्रद्रोह किया है उसके विरोध सिविल लाइन थाने में राष्ट्रद्रोह का अपराध पंजीकृत कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की जा रही हैं।

Next Story