- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलीगढ़
- /
- भाजपा का गौ प्रेम...
भाजपा का गौ प्रेम दिखावा, किसान ही सबसे बड़ा गौभक्त : जयन्त चौधरी
अलीगढ़। भाजपा सरकार के खिलाफ रालोद ने गौ रक्षा- किसान रक्षा पंचायत कर 2019 की ताल ठोक दी है। रालोद ने भाजपा को उसी के एजेंडे में शामिल गौ रक्षा के मुद्दे पर अलीगढ़ में घेर लिया है। खैर क्षेत्र के गांव भानौली में गुरुवार को किसान पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने भाजपा और मोदी- योगी पर जमकर हमला बोला। हजारों किसानों को संबोधित करते हुए जयन्त चौधरी ने कहा कि नफरत की राजनीति के लिए भाजपा गाय को आगे कर किसानों और आमजन को गुमराह कर रही है।
जयन्त ने कहा कि भाजपा का गौ प्रेम सिर्फ दिखावा है, छलावा है। वास्तविक गौ रक्षा तो किसान करता है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल, हिन्दू वाहिनी और कथित हिंदूवादी गुंडों ने गौरक्षा के नाम पर दलाली की दुकानें खोल ली हैं। जयन्त ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी किसानों से, गरीब से, नौजवानों से झूठ बोलते है। लालकिले से झूठ बोलते हैं और नींद में भी रात को झूठ बोलते हुए बुदबुदाते होंगे।
उन्होंने कहा कि अब झूठो की सरकार है। उन्होने कहा कि प्रदेश और देश मे आवारा पशुओं की सरकार है जिससे कोई उम्मीद नही की जा सकती। जयन्त चौधरी ने कहा कि गौशाला बनाने के लिए सरकार पर रुपये नहीं हैं लेकिन विदेश घूमने और प्रचार में खर्च करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार है , गरीब त्राहि त्राहि कर रहा है, अब भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।
जयन्त चौधरी ने कहा कि गौशाला मांगने पर जेल भेजना भाजपा की नीयत को समझाता है। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानो की लड़ाई में वह झुकने वाले नही है , अभी तो शुरुआत है हम भाजपा को 2019 में उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने किसानों से भाजपा की पोल खोलने का अभियान जारी रखने का आव्हान किया।
जनसभा में एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा को गौशाला बनवाने, प्रदेश के प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तर पर गौशाला बनवाने और किसानों की आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान की भरपाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। रालोद ने गौशाला न बनने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
जनसभा को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद, पउप्र अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, रालोद नेता जियाउर्रहमान, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, वीरपाल राठी, ओमपाल सूर्यवंशी, रणधीर प्रधान ने भी संबोधित किया। संचालन रणधीर सिंह प्रधान ने किया।