अलीगढ़

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भाग ले रहे भारतीय दल का उत्साहवर्धन करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

Shiv Kumar Mishra
25 July 2021 1:11 PM GMT
टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भाग ले रहे भारतीय दल का उत्साहवर्धन करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
x

अलीगढ़। पहली बार देश के 127 एथलीट टोक्यो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 23 जुलाई से 8 के बीच पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा Cheer4India अभियान चलाकर युवाओं को प्रोत्साहित करने कि काम करेगा। इस संदर्भ में भाजपा महानगर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता में आगरा से आये क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ओलंपिक एथलीटों को Cheer4India नामक एक अद्वितीय अभियान के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समय-समय पर खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अनेक प्रकार के आयाम चला रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा जी व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो का लक्ष्य भी सरकार के आह्वान का समर्थन करना है। Cheer4India - Be Like An Olympian, भाजयुमो द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है जो Cheer4India पहल के लिए शक्ति और युवा ऊर्जा प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल , प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के मार्गदर्शन में भाजयुमो उत्तर प्रदेश Cheer4India अभियान को गति देने का काम कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ओलंपिक में गए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा, उनको शक्ति प्रदान होगी। देश का प्रत्येक युवा ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के साथ है। यह अभियान देश के युवाओं को अनुशासित और एथलीटों की तरह मजबूत होने को प्रोत्साहित करेगा। यह एक चैलेंजिंग अभियान है, जिसके लिए भाजयुमो ने एक वेबसाइट भी बनाई है। अभियान के अंतर्गत चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लेखन, जल्दी उठना आदि में से कोई चुनौती स्वीकार करनी है और वेबसाइट पर अपलोड करनी है। एक प्रतिभागी एक से अधिक चुनौती भी स्वीकार कर सकते हैं। यह अभियान ओलंपिक के साथ 23 जुलाई से 8 अगस्त तक 16 दिन चलेगा। जो प्रतिभागी 16 दिन लगातार चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूराकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे उनको वर्चुअल स्वर्ण पदक मिलेगा। जो 10 दिन लगातार अपलोड़ करेंगे उन्हें वर्चुअल रजत पदक मिलेगा और जो 5 दिन लगातार अपलोड़ करेंगे उन्हें वर्चुअल कांस्य पदक मिलेगा।

उन्होंने कहा भाजयुमो कार्यकर्ता ब्रज क्षेत्र में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जी और भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम जी के नेतृत्व में एक साथ टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय दल का समर्थन देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

पत्रकार वार्ता में आगरा विश्विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन गौतम, महानगर उपाध्यक्ष राजीव रज्जी, जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, महानगर मंत्री श्याम मोहन पचौरी, सचिन वार्ष्णेय, शगुन वार्ष्णेय, शिवम शर्मा आदि थे।

Next Story