अलीगढ़

होटल मे चल रहा था देह व्यापार का गंदा काम,नजारा देख शर्म से पानी पानी हो गए लोग,पुलिस ने महिला समेत पुरुषो को किया गिरफ्तार

Desk Editor
18 Sep 2022 11:45 AM GMT
होटल मे चल रहा था देह व्यापार का गंदा काम,नजारा देख शर्म से पानी पानी हो गए लोग,पुलिस ने महिला समेत पुरुषो को किया गिरफ्तार
x

यूपी के अलीगढ़ के एक होटल में का नजारा जिसने भी देखा शर्मसार हो गया। पुलिस की छापेमारी होटल के अंदर से शराब की बोतलें और 11 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने होटल के अंदर सेक्स रैकेट चला रहीं दो महिलाओं और एक युवक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस होटल मालिक और मैनेजर से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। मामला लोधा थाना क्षेत्र का है। दिल्ली हाईवे पर मौजूद मून होटल में कई दिनों से लड़कियां और औरतें बुलाई जा रही थीं।

कई दिनों से होटल के अंदर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने छापेमारी का प्लान बनाया। पुलिस ने टीम के साथ होटल में रेड मार दी। होटल में रेड पड़ने की खबर से होटल के अंदर हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो नजारा देखकर दंग रह गई। कमरे के अंदर एक किशोर और दो महिलाएं मौजूद थीं।

इसी कमरे में एक पुरुष भी था। सभी आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने होटल मालिक रतन ठाकुर, मैनेजर मुकेश कुमार मौर्य और ग्राहक सुंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो लोग मौका पाकर भाग निकले। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो दो लोग फरार हो गए हैं।

उनके से एक युवक लड़कियों के संपर्क में रहता था। अलीगढ़ निवासी आशु कुमार लड़कियों को होटल लाता था। फिलहाल वह काफी समय से गाजियाबाद में ही रहता था। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों को जेल भेज दिया गया है। होटल को सील करके अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story