प्रयागराज

इविवि परिणाम घोषित ,NSUI का वनवास खत्म मिली जीत

Special Coverage News
6 Oct 2018 3:16 AM GMT
इविवि परिणाम घोषित ,NSUI का वनवास खत्म मिली जीत
x

शशांक मिश्रा

घण्टो इंतजार के बाद और लगातार हो रहे बमों के धमाके जे बीच शुक्रवार को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के मतदान के बाद देर रात एक बजे विश्वविद्यालय का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की जीत की घोषणा के बाद हॉलैंड हॉल के हॉस्टल में लगाई गई आग। हॉस्टल में मची अफरा-तफरी। आला अधिकारियों के फूले हाथ पैर । हालैंड हाल में अध्यक्ष पद से विजेता हुए उदय प्रकाश यादव का भी कमरा है साथ ही पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव भी उसी हॉलैंड हाल के कमरे में रहते हैं।





छात्रसंघ चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर उदय प्रकाश यादव ने 3698 वोट पाकर समाजवादी परचम लहराया तो वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अतेन्द्र सिंह को 2924 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने 2157 वोट पाकर जीत दर्ज की तो वहीं नितेश सिंह राजपूत निर्दलीय उम्मीदवार को 1842 वोट पर संतोष करना पड़ा। एनएसयूआई की इस जीत ने सभी राजनितिक पंडितो के समीकरण को तोड़ दिया।बता दें की 2018 के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के पैनल को प्रत्याशी नही मिले थे। लेकिन दो पदों पर उम्मीदवार उतार कर जीत दिलाना बड़ी कामयाबी रही। उपाध्यक्ष पद पर जीते अखिलेश यादव ने कहा की यह जीत राहुल गाँधी की है।लोगो युवाओं के बीच उनकी बढती लोक प्रियता का संकेत है।






वहीं विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा संवेदनशील महामंत्री का पद रहा। जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 2823 वोट पाकर जीत हासिल की है। बता दें बीते चुनाव में भी परिषद् को महामंत्री के एक ही पद पर संतोष करना पड़ा था। वहीं समाजवादी छात्र सभा के राहुल सिंह रूद्र दुसरे स्थान पर रहे और 2553 वोट मिले। वही ज्वाइंट सेक्रेट्री पर सत्यम सिंह सैनी ने 3199 वोट हासिल करके अपनी विजय पताका फहरा दी है। परिणाम के बाद हुई आगजनी की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2018

#विजयी प्रत्याशी की सूची -

1- अध्यक्ष - उदय प्रकाश यादव 3698

2- उपाध्यक्ष - अखिलेश यादव 2157

3- महामंत्री - शिवम सिंह 2823

4- उप मंत्री - सत्यम सिंह सैनी 3199

5- सांस्कृतिक मंत्री - आदित्य सिंह 1832 वोट





Next Story