प्रयागराज

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का DM ने किया दौरा

Special Coverage News
12 Sept 2018 8:12 PM IST
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का DM ने किया दौरा
x

शशांक मिश्रा

गंगा यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर नदी के किनारे बसे लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है! जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगातार बढ़ रहे पानी का जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंच कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।


उन्होंने छोटा बघाड़ा, सलोरी, आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता मनोज कुमार सिंह से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिसमें बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि पानी स्थिर एवं घटते क्रम में है अभी इससे कोई खतरा नहीं है।


जिलाधिकारी ने बाढ़ से सम्बन्धित सभी चैकियों को सक्रिय कर दिया है तथा सम्बन्धित एस0डी0एम0 और तहसीलदार को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। अभी तक कही से कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।


Next Story