अमेठी

यूपी में दलित प्रधान पति अर्जुन को जिंदा जलाकर मार डाला

Shiv Kumar Mishra
30 Oct 2020 8:10 AM GMT
यूपी में दलित प्रधान पति अर्जुन को जिंदा जलाकर मार डाला
x
गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान पति अर्जुन की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी।
अमेठी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. चुनावी रंजिश में दलित प्रधानपति की निर्मम हत्या कर दी गई है. गुंडों ने प्रधानपति को जिंदा फूंक दिया. लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक़ मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव में गुंडों ने पहले पिटाई की फिर प्रधान पति को आग लगा दी. प्रधान पति ने तडफ तडफ कर दम तोड़ दिया. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

यह घटना प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश में हुई है. मुंशीगंज थाने के बन्दोइया गांव मे पंचायत चुनाव की राजनीति हिंसा की तरफ बढ रही है। दलित महिला प्रधान के पति की जली हुई स्थिति मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। गांव के लोगो ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर प्रधान पति को जिन्दा जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं।

घटना बीती रात लगभग ग्यारह बजे की है।आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान पति अर्जुन की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर प्रधानपति को जली हुई अवस्था मे गांव के ही कृष्ण कुमार तिवारी के मकान के पास छोड़कर भाग गए।

परिजनों को जानकारी होने पर लोगों ने आनन फानन मे अर्जुन को सी एच सी भेंटुआ पहुंचाया। रात लगभग डेढ बजे सी एच सी मे डा अभिमन्यु वर्मा ने अर्जुन का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रिफर कर दिया।

जिला अस्पताल सुल्तानपुर से परिजन उसे लेकर लखनऊ मे इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रधान पति की लाश शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव पहुंची है। सी ओ संतोष कुमार सिंह के साथ मुंशीगंज फोर्स मौके पर है। एस ओ मिथिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।




Next Story