अमेठी

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का मिला दो टुकड़ों में शव

Shiv Kumar Mishra
12 Feb 2021 6:52 AM GMT
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का मिला दो टुकड़ों में शव
x

अमेठी: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति 22 वर्ष का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि शुभम गायत्री प्रजापति के सबसे छोटे भाई जगदीश प्रजापति के पुत्र थे। पुलिस को अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस घटना को खंगालने में जुटी हुई है।

Next Story