अमरोहा

अमरोहा : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अमरोहा भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं...

Desk Editor
7 July 2021 10:02 AM GMT
अमरोहा : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अमरोहा भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं...
x

अमरोहा भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं जिसमें गंगेश्वरी ब्लॉक से राजेंद्र सिंह खड़क वंशी को उम्मीदवार बनाया गया है जहां गंगेश्वरी ब्लॉक अनारक्षित सीट है। वहीं औद्योगिक नगरी गजरौला ब्लॉक से 2010 में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी विरेंद्र सिंह की पत्नी मीनाक्षी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया, यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट में शामिल है।

बात अगर जोया ब्लॉक की करें तो अनारक्षित सीट होने पर कुशल कुमार , पुत्र हरगोविंद सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। वही मंडी धनोरा के रूप में जाने जाने वाली सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग में शामिल है इसलिए सविता रानी पत्नी यशपाल जाटव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। वही तहसील हसनपुर ब्लॉक से अनारक्षित सीट होने पर बबीता देवी पत्नी नेपाल सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

चौंकाने वाली बात है कि अमरोहा ब्लॉक पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपाई अमरोहा ब्लाक सीट पर उलझे हुए हैं।

Next Story