अमरोहा

नौगांवा सादात विधानसभा में साफ-सफाई चरमराई

Desk Editor
19 July 2021 3:32 PM GMT
नौगांवा सादात विधानसभा में साफ-सफाई चरमराई
x
यही कारण है कि नगर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है..

नोगावा सादात: नगर पंचायत नोगावा सादात में सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर बैठ जाने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है आए दिन सफाई कर्मचारियों के मनमाने तरीके से नगर की जनता बहुत आहत हैं.

इतना ही नहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए दुसरे क्षेत्र से संविदा सफाई कर्मचारीयों को सफाई कार्य पर लगाया गया जिसमें नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार भी आया किन्तु यह बात स्थानीय सफ़ाई कर्मचारियों को हजम नहीं हुई और अपनी हठधर्मिता दिखाते बाहरी सफाई कर्मचारियों को डरा धमकाकर भगा दिया। यही कारण है कि नगर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है।

इतना ही नहीं स्थानीय सफाई कर्मचारियों का व्यवहार भी नगर की जनता के लिए ठीक नहीं है। यही कारण है कि नगर की जनता स्थानीय सफाई कर्मचारियों से खुश नहीं हैं। जिस वजह से नगर की जनता महिला सफाई कर्मचारीयों की नियुक्ति नगर पंचायत नोगावा सादात में नहीं चाहती है। तथा इसी कारण सभासद पति जाहिद अंसारी द्वारा नगर पंचायत प्रशासन को पत्र के माध्यम से नगर में महिला सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ना करने की मांग की जिस का पुरजोर समर्थन नगर की जनता द्भारा किया जा रहा है।

ऐसे में केवल अपने हितों के लिए सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर चले जाना न्याय संगत नहीं है ।।

- शहबाज अंसारी

Next Story