अमरोहा

रेप :UP के अमरोहा में हुआ रेप, अखिलेश बोले, यूपी में सरकार ही फरार

Special Coverage Desk Editor
1 Nov 2021 11:04 AM GMT
रेप :UP के अमरोहा में हुआ रेप, अखिलेश बोले, यूपी में सरकार ही फरार
x
अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म किया था

अमरोहा: प्रख्यात शायर जौन एलिया और फिल्म डायरेक्टर कमाल के अमरोहा से एक दर्दनाक खबर आ रही है। अमरोहा जनपद के ढबारसी इलाके में सितम्बर महीने में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबिलग का शव रविवार को खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले गांव के दबंग मोनू शर्मा ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग गया। उसने किसी को बताने पर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना के तुरंत बाद लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज की थी और पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी के फरार होने के कारण कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म किया था। रेप की ये घटना 25 सितंबर को हुई। गांव के दबंग मोनू शर्मा ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग गया।

उसने किसी को बताने पर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। खेत में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला शव रविवार, 31 अक्टूबर को पीड़िता का शव खेत में लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़की रविवार सुबह करीब छह बजे पशुओं का चारा लाने खेत पर गई थी। काफी समय बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन तलाशते हुए खेतों की ओर गए। खेत में नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे फंदे पर उसका शव लटका हुआ मिला। उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। फंदा खोलकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विपक्षी पार्टी सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में रेप पीड़िता की मौत के बाद उसे श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि,"पुलिस वालों को निलंबित करके भाजपा सरकार नहीं बच सकती।" अखिलेश ने कहा कि, "यूपी में सरकार ही फरार है!"

Next Story