
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Anudeshak News: अब...
Anudeshak News: अब विधानसभा में उठेगा अनुदेशकों का मुद्दा,अनुदेशकों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं को सौंपा ज्ञापन

Anudeshak News: अनुदेशकों ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष शिवाजी यादव के नेतृत्व में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, MLC मान सिंह यादव , डॉ. राजपाल कश्यप, उदय प्रताप सिंह , अरविंद सिंह, आशुतोष सिन्हा से मिलकर नियमितिकरण से संबंधित मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
जानिए क्या हैं अनुदेशकों की मांग
अनुदेशकों ने निम्न मांगों को अपने ज्ञापन में सम्मिलित किया।
*नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुदेशक पद पर ही नियमित किया जाए।
अनुदेशकों ने अपनी समस्याओं से भी नेताओं को अवगत कराया जिसमें अनुदेशकों ने बताया कि
1. यदि विद्यालय में छात्र संख्या कम होती है तो इसका जिम्मेदार हमको माना जाता है और हमारी संविदा समाप्त कर दी जाती है।
2. हमारा कार्यस्थल हमारे गृह ब्लॉक में न होकर अन्य ब्लॉकों में है।
3. महिला अनुदेशकों का विवाह हो जाने के बाद उनके स्थानांतरण की सुविधा नहीं है।
4. लगातार 9 वर्षों से सेवा के बाद भी हम अनुदेशकों का शोषण किया जाता है।
जानिए अनुदेशक सत्य प्रकाश ने क्या कहा
अनुदेशक सत्य प्रकाश ने बताया कि, "हम लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव से टेलीफोन पर बात किए। अखिलेश यादव ने हमें आश्वस्त किया कि वे हमारे मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को निर्देश भी दिया कि, वे हमारी मांगों का एक ज्ञापन लें। इसके बाद हम लोग MLC मान सिंह यादव, डॉ राजपाल कश्यप, उदय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह सहित कई नेताओं को ज्ञापन सौंपा। सभी नेताओं ने हमें आश्वस्त किया कि वे हमारी मांगों को विधानसभा में पूरे जोर शोर से उठाएंगे।"
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।