उत्तर प्रदेश

अग्रिम जमानत अर्जी लेकर हाईकोर्ट पहुंची अशरफ की पत्नी जैनब, जल्द हो सकती है सुनवाई

Ashraf wife Zainab reached the High Court for anticipatory bail
x

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए पहुंची अशरफ की पत्नी जैनब।

यूपी में हुए हत्याकांड में आरोपी माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। पढ़िए पूरी खबर..

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड से ही फरार चल रही माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी की गुहार लगाई है। उमेश पाल हत्याकांड केस की जांच में नाम सामने आने के बाद से ही अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा गायब हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही है। और इसी बीच उनकी जैनब फातिमा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है।

उमेश पाल हत्याकांड से ही यूपी पुलिस जैनब फातिमा पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी में है। जनैब फातिमा के साथ ही यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश में लगी हुई है। हालांकि यूपी पुलिस को अभी तक इस मामले में सफलता नहीं मिल पाई है। मिल रही जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगले हफ्ते जैनब फातिमा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है।

जैनब फातिमा को पकड़ने में लगी यूपी पुलिस

जैनब फातिमा पर यूपी पुलिस शिकंजा कसते नजर आ रही है। जैनब की संपत्तियों की भी प्रशासन ने खोजबीन शुरू कर दी है। इस मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग ने जैनब की संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान मिलने वाली अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगा। आपको बता दें कि जैनब फातिमा पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों को फरार होने में मदद करने का आरोप है। जिसके बाद से ही जैनब फातिमा फरार चल रही है।

Also Read: सीएम योगी की कैबिनेट बैठक आज, 20 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story