
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पूर्व DGP जगमोहन यादव...
पूर्व DGP जगमोहन यादव के भाई ASP सुधाकर यादव का हार्ट अटैक से निधन, फतेहपुर PAC में थे तैनात

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई एएसपी सुधाकर यादव का निधन हो गया। वो इस समय एडिशनल एसपी फतेहपुर 12 वीं पीएसी में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वो चार दिन छुट्टी पर गांव आये थे जहाँ देर रात उन्हें ये हार्ट अटैक।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। फिर वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। शनिवार सुबह 9 बजे तक वह अपने कमरे से नहीं निकले। तब परिजन उन्हें चाय के लिए उठाने गए। उन्हें हिलाकर देखा। लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आशंका है कि रात को उन्हें हार्ट अटैक हुआ और बिस्तर ही उनकी मौत हो गई। सुधाकर यादव नोएडा, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, मुरादाबाद में तैनात रह चुके हैं।




