आजमगढ़

आजमगढ़: घर में सो रही 6 साल की मासूम को अगवा कर किया रेप

Special Coverage News
22 Nov 2019 1:46 PM IST
आजमगढ़: घर में सो रही 6 साल की मासूम को अगवा कर किया रेप
x

आजमगढ़. जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पिचरी गांव में शुक्रवार की सुबह घर से पचास मीटर की दूरी पर 6 वर्षीय मासूम की नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि रेप (Rape) के बाद हत्या (Murder) की गई है. घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल तफ्तीश जारी है.

मुबारकपुर क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और 6 साल की पुत्री के साथ पिचरी गांव में किराये का मकान लेकर रहता था. परिजनों के मुताबिक गुरूवार की रात सभी भोजन करके सो गए. रात में दो बजे के बाद उसकी पुत्री को किसी ने विस्तर से अगवा कर लिया. तड़के नींद खुली तो उन्होंने तलाश शुरू की. उसकी पुत्री का शव घर से ही पचास मीटर की दूरी पर एक खाट पर मिला. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.

ग्रामीणों ने की परिवार को मुआवजा देने की मांग

पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह अपर पुलिस अधीक्ष नगर, सीओ सदर आदि भी मौके पर पहुंच गए. घटना के खुलासे के लिए आदेश देते हुए टीमों का घट्न कर दिया गया है. उधर मौके पर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों में भी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों का कहना है कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. इस मामले में न्याय मिलना चाहिए और आरोपी की गिरफ़्तारी जल्द की जाए. ग्रामीणों ने मांग की कि पीड़ित परिवार आदिवासी है और सड़क किनारे रहता है. जिला प्रशासन परिवार को जमीन और मुआवजा दे.

एसपी प्रोत्रिवेणी सिंह ने बताया कि घर के पास ही एक बच्ची का शव बरामद किया गया है. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि दुष्कर्म हुआ है कि नहीं. मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Story