आजमगढ़

आजमगढ़ में छठ पूजा के दौरान डूबने से किशोर समेत पांच की मौत

Special Coverage News
3 Nov 2019 5:44 PM IST
आजमगढ़ में छठ पूजा के दौरान डूबने से किशोर समेत पांच की मौत
x
आजमगढ़ में रविवार सुबह अलग-अलग थाना इलाके में हुए हादसे..?

आजमगढ़ : जिले में रविवार सुबह छठ पूजा के दौरान नदी और पोखरों में डूबने से पांच की मौत हो गई। मृतकों में चार युवक व एक किशोर शामिल है। यह हादसे अलग-अलग थाना इलाकों में हुए हैं। काफी प्रयास के बाद शव नदी और पोखरों से बाहर निकाले गए हैं। घाटों पर मातम पसर गया है।

हली घटना देवगांव कोतवाली इलाके के सुलेमपुर गांव की है। रविवार सुबह पोखरे में गांव की महिलाएं छठ की पूजा कर रही थीं। यहां कई लोग पोखरे में स्नान कर रहे थे। तभी एक युवक डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल कर सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवगांव निवासी विपुल यादव (20) के रूप में हुई है।

दूसरी घटना जीयनपुर थाना इलाके के बेरमा गांव की है। यहां का विशाल प्रजापति (19) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था, जो छठ पर घर आया था। रविवार सुबह तमसा नदी किनारे पूजा में शामिल होने गया था। लेकिन मित्रों के बुलाने पर वह नदी में स्नान करने लगा। तभी वह नदी की तेज धारा में बहकर डूब गया। विशाल की तलाश की जा रही है।

तीसरी घटना सिधारी थाना इलाके की है। यहां हथिया गांव के समीप चार युवक नदी में नाव से छठ पूजा देख रहे थे। अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चारो युवक डूबने लगे। गोताखोरों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन शहर कोतवाली इलाके के मुकेरीगंज निवासी 14 वर्षीय गिरीश गुप्ता उर्फ प्रिंस लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

वहीं, चौथी घटना जीयनपुर थाना इलाके के कोइरियापारा पोखरे पर हुई। यहां बिलरियागंज थाना इलाके के झूसी निवासी प्रदीप (25) अपनी चचेरी बहन सुनीता के साथ छठ पूजा के लिए आया था। लेकिन पोखरे में नहाते समय डूब गया। मछुआरों ने उसके शव को खोजकर बाहर निकाला है। वहीं, शहर कोतवाली इलाके में भी एक युवक की डूबने से मौत हुई है।

Next Story