आजमगढ़

आजमगढ़ में बदमाशो ने दिनदहाड़े गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shiv Kumar Mishra
28 Sep 2020 3:27 AM GMT
आजमगढ़ में बदमाशो ने दिनदहाड़े गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x

आजमगढ़। जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का शक उसके बेटों पर जा रहा है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर में दिनदहाड़े जिसा बुजुर्ग सरखज यादव की हत्या हुई उसने कुछ दिनों पहले अपनी लगभग एक भी बीघा जमीन बेची थी। वो अपने बड़े बेटे के पुत्र के साथ अलग रहता था। उसके दो बेटे कोलकाता में नौकरी करते हैं।

बताया जा रहा है कि उसकी दोनों बेटों से ही नहीं बनती थी। पुलिस को भी शक है कि हत्या की कहानी घर के आसपास ही घूम रही है इसीलिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक सरखज यादव के दो पुत्र लालजी और लालबिहारी हैं। दोनों ही कोलकाता में नौकरी करते हैं। पहले सरखज अपने बड़े पुत्र के साथ रहता था, लेकिन मनमुटाव होने पर अलग रह रहे अपने बड़े पुत्र के बेटे संतोष यादव के साथ रहने लगा। ये भी बताया जा रहा है कि सरखज का अपने दोनों बेटों से मनमुटाव चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सरखज ने एक माह पहले ही लगभग एक बीघे जमीन किसी को बेची थी। इसका पैसा संतोष को ही मिलने वाला था। इसको लेकर भी कलह चल रही थी।अभी दो दिन पहले ही थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित हो कर पहुंचे स्वतंत्र सिंह के लिए मामले का खुलासा चुनौती से कम नहीं हैं।

वो भी तक जब दिन दहाड़े थाने से मात्र दो किमी मेन रोड पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का मामना है कि हत्या की कहानी घर के आसपास ही घूम रही है। इसलिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया गया है। जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तरवां थाना अंतर्गत मौलानीपुर गांव निवासी सखरज यादव(68) पुत्र स्व. विराज यादव का परमानपुर-पल्हना मार्ग पर मकान है। दोपहर लगभग 12.30 बजे वो खाना खाकर घर से लगे कटरैन में सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों वहां पहुंचे और घर की रेकी करने लगे। मृतक की पुत्रवधू ने युवकों को टोका कि यहां क्यों खड़े हो। इस पर बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए उसे अंदर जाने की धमकी दी। इसके बाद कटरैन में सो रहे बुजुर्ग को निशाना बनाकर दो गोली मारी। धमकी देते हुए बाइक से पल्हना की ओर से फरार हो गए। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story