आजमगढ़

अस्पताल में भर्ती महिला के साथ रेप, पीड़िता पति के आरोप के बाद मचा हड़कंप

सुजीत गुप्ता
10 Sep 2021 6:41 AM GMT
अस्पताल में भर्ती महिला के साथ रेप, पीड़िता पति के आरोप के बाद मचा हड़कंप
x

यूपी के आजमगढ़(Azamgarh) जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला का कंपाउंडर ने रेप(rape) कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला सर्दी, जुखाम व बुखार हो गया था। वहा 6 सितंबर को उसके पति ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पति के मुताबिक वह सो रहा था। देर रात कंपाउंडर ने कमरे में पहुंचा। कंपाउंडर ने उसकी पत्नी का रेप कर दिया। जब वह नींद से जगा तो कंपाउंडर निकल कर भाग गया। पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया। पीड़िता महिला के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। पति के आरोप के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस बारे में सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





Next Story