Archived

आजमगढ़ : घर में समारोह के दौरान फटा सिलेंडर, 6 लोगों की मौत

Arun Mishra
11 Jun 2018 11:54 AM GMT
आजमगढ़ : घर में समारोह के दौरान फटा सिलेंडर, 6 लोगों की मौत
x

आजमगढ़ : उत्तरप्रदेश के जनपद आजमगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें छः की मौत बताई जा रही है। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोग ने बगल के कमरे में छिप गए।

धुएं में घिरे लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को भी इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

यहां डॉक्टरो ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।


Next Story