आजमगढ़

सौतेली मां बनी हैवान, खाना मांगने पर बच्चे का हाथ जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sakshi
24 Feb 2022 3:26 PM GMT
सौतेली मां बनी हैवान, खाना मांगने पर बच्चे का हाथ जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कुवारसी इलाके में अपने सात साल के बेटे को कथित तौर पर प्रेस से जलाने की कोशिश करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कुवारसी इलाके में अपने सात साल के बेटे को कथित तौर पर प्रेस से जलाने की कोशिश करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला पर यह भी आरोप है कि वह खाना मांगते समय खौलते पानी में बच्चे का हाथ डुबोकर और उसके मुंह में लाल मिर्च डालकर उसे प्रताड़ित करती थी। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब बच्चे के पिता जाहिद और मौसी ने कुवारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, बच्चे को गंभीर जख्म आने पर पिता को इस बारे में जानकारी मिली और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया और बच्चे को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Next Story