आजमगढ़

युवती को निर्वस्त्र कर गाँव में घुमाया

Special Coverage News
26 Oct 2019 5:55 PM IST
युवती को निर्वस्त्र कर गाँव में घुमाया
x

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती को निर्वस्त्र कर घुमाने, उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसमें युवती के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि, आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को थाने में हत्या के प्रयास, छेडखानी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया। इसमें गांव के पवन पुत्र रामवृक्ष सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।

पीड़ित का आरोप है कि, 13 अक्तूबर की रात आरोपी उसके घर में घुसकर, उसकी बहन के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग की, संयोग रहा कि, गोली बगल से निकल गई।

Next Story