बागपत

पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण

सुजीत गुप्ता
7 Sep 2021 12:54 PM GMT
पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण
x

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस सुरक्षा से अपहरण कर लिया। बताया गया कि महिला कांस्टेबल ई रिक्शा में लेकर मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला कांस्टेबल ने अधिकारियों को सूचना दी।

बता दें कि बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता ने सोमवार रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज (मंगलवार) सुबह एक महिला कांस्टेबल पीड़ित महिला को मेडिकल कराने के लिए ई-रिक्शा में अपने साथ बैठाकर जिला अस्पताल लेकर जा रही थी।

इसी बीच कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचने पर ई-रिक्शा में सवार पीड़ित महिला को कार सवार लोगों ने खींच लिया और उसे कार में बैठाकर फरार हो गए। महिला कांस्टेबल ने तुरंत मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ मनोज मिश्र, कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित महिला के परिजनों से पूछताछ की और जिले में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अब अपनी फजीहत होती देखकर मामले को पारिवारिक बता रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामला पारिवारिक है और महिला को तलाश किया जा रहा है।

बता दें कि पश्मिची यूपी में यह पहली बार नहीं है जब पुलिस सुरक्षा से अपहरण का मामला सामने आया हो। वहीं, जिस तरह से पीड़िता को ई रिक्शा में लेकर जाने की बात सामने आई है इसे लेकर पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story