बहराइच

आंगन में खेल रही 6वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मां ने मार भगाया, बच्ची गंभीर रूप से घायल

Sakshi
4 Feb 2022 5:15 AM GMT
आंगन में खेल रही 6वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मां ने मार भगाया, बच्ची गंभीर रूप से घायल
x
घर के आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची को घर में घुसे तेंदुए ने जबड़े में जकड़ लिया, बेटी को बचाने के लिए उसकी मां तेंदुए से भिड़ गई...

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| यहां घर के आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची को घर में घुसे तेंदुए ने जबड़े में जकड़ लिया। जिसके बाद बेटी को बचाने के लिए उसकी मां तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुआ डंडों से प्रहार से गंभीर रूप से घायल बालिका को छोड़कर भाग गया। बच्ची को शिवपुर पीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच वन प्रभाग की नानपारा रेंज इलाके के खैरीघाट थाने के गिरदा गांव निवासी राकेश की छह वर्षीय बेटी काजल आंगन में खेल रही थी। जबकि उसकी मां रीना देवी घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ घर में घुसा। तेंदुआ ने बालिका को जबड़े में दबोच कर ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद बच्ची की मां रीना देवी जान पर खेलते हुए डंडा लेकर तेंदुए से भिड़ गईं। अचानक हुए हमले से तेंदुआ बालिका को छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि बालिका चेहरे व सिर पर तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तत्काल बैवाही पुलिस चौकी व नानपारा रेंज कार्यालय को सूचना दी गई। वन रेंजर राशिद जमील अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बालिका को शिवपुर पीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। एसडीओ डीके सिंह ने कहा है कि गिरदा गांव में बालिका पर हमला तेंदुए ने किया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भेड़िया भी हो सकता है। टीम इलाके में गश्त कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परतावल (महराजगंज)। महराजगंज जिले के परतावल के ग्राम सभा छातीराम पश्चिम टोला के सिवान में गुरुवार को अपराह्न एक बजे सरसों के खेत में छिपे तेंदुआ ने एक किसान पर हमला कर दिया। ग्रामीणों लाठी-डंडा लेकर तेंदुआ को खदेड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच तेंदुए ने भीड़ पर छलांग लगाकर दो लोगों को पंजा मार कर घायल कर दिया।

Next Story