बहराइच

रात को सुहागरात के लिए कमरे में घुसे दूल्हा और दुल्हन, पुलिस को बुलाकर जब तोड़ कमरे का गेट तो उड़ गए होश

Shiv Kumar Mishra
5 Jun 2023 12:35 PM GMT
रात को सुहागरात के लिए कमरे में घुसे दूल्हा और दुल्हन, पुलिस को बुलाकर जब तोड़ कमरे का गेट तो उड़ गए होश
x

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के केसरगंज कस्बे में अब बस एक ही चर्चा हो रही है। चर्चा यह है कि आखिर सुहागरात में ऐसा क्या हो गया होगा जो पति-पत्नी का यह हाल हुआ है। ‘यहां जितने मुंह उतनी बातें’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। हर कोई अपने-अपने ढंग से इस घटना की व्याख्या कर रहा है।

बेहद अनोखी व दहलाने वाली है घटना

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के केसरगंज कस्बे में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी के अगले दिन सुबह मृत पाया गयाी। शादी की पहली ही रात को दूल्हा और दुल्हन दोनों की एक साथ मौत हो गई। दोनों के शव सुहागरात की सेज पर पड़े मिले। इस हैरान कर देने वाली घटना ने नव दंपति के घर शहनाई की गूंज को अचानक मातमी धुन में बदल दिया। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 22 साल के प्रताप यादव ने 30 मई को 20 साल की पुष्पा से शादी की थी। बारात बुधवार शाम को दूल्हे के घर लौट आई। कैसरगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सुहागरात के लिए सजाए गए कमरे में दंपति शादी समारोह के बाद सोने चले गए। वह सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो दूल्हे के परिवार के लोगों ने कमरे में प्रवेश किया और वहां को दृश्य देखकर चौंक गए। सुहागरात की सजी हुई सेज पर दोनों नवविवाहित मृत अवस्था में पड़े हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे में जबरन प्रवेश करने या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, जो उनकी मौत में कोई अपराध की ओर इशारा करते हों।

कोई बता रहा है हार्टअटैक तो कोई जादू-टोना

यह घटना कैसरगंज से लेकर बहराइच तक चर्चा का विषय बनी हुई है। अब तो घटना की खबर धीरे-धीरे देश भर में फैल गई है। हर कोई इस घटना को अपने-अपने ढंग से परिभाषित कर रहा है। दूल्हा व दुल्हन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही है कि दोनों का एक साथ हार्ट अटैक हुआ है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। कुछ लोग कमरे में ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने को मौत की वजह बता रहे हैं। एक तबका ऐसा भी है जो इस घटना में टोना-टोटका का एंगल खोज रहा है।

कुछ लोग कह रहे हैं कि हो सकता है कि किसी ने दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही खाने-पीने की किसी चीज में जहर दे दिया हो। उसी जहर के असर से दोनों को हार्ट अटैक आ गया हो। इस समय चारों तरफ इस अजीबो-गरीब घटना की ही चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि सुहागरात की सुबह सुहाग की सेज पर ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story