बलिया

बच्चों की गड्ढे में डूबने से हुई मौत, दोनों थे घर की इकलौती संतान

सुजीत गुप्ता
16 Sep 2021 11:29 AM GMT
बच्चों की गड्ढे में डूबने से हुई मौत, दोनों थे घर की इकलौती संतान
x

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों का शव गांव के गड्ढे में गुरुवार की सुबह उतराया मिला। दोनों दोस्त बुधवार की रात से लापता था। जिन्हें दोनों के परिजन ढूंढ रहे थे।

बतादें कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव के रहने वाले तेजस कुमार(14) पुत्र मनोज कुमार बरनवाल और विशाल चौहान(12) पुत्र सुरेंद्र चौहान पशुओं के अस्पताल में बुधवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त थे। देर रात तक उनकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

शौच के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। शवों को बाहर निकाला गया तो परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। दोनों के लापता होने की पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। विशाल के पिता दिल्ली में रहते हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। तेजस के परिवार की स्थिति भी ऐसी ही थी।


Next Story