बलिया

यूपी में एक घर से बरामद हुईं 4 लाशें, शख्स ने पत्नी और 2 बेटों को धारदार हथियार से की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

Shiv Kumar Mishra
11 Dec 2023 8:18 AM GMT
यूपी में एक घर से बरामद हुईं 4 लाशें, शख्स ने पत्नी और 2 बेटों को धारदार हथियार से की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी
x

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक ही घर से चार लाशें बरामद की गई हैं। घटना बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव की है। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली।

7 और 4 साल के बेटे की हत्या की

पुलिस ने बताया, "अंकित राम ने बताया है कि मेरे जीजा श्रवण राम (35 वर्ष) मेरी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची। जहां पर छानबीन करने पर श्रवण राम की पत्नी 30 वर्षीय शशिकला, इनके दो पुत्र- 7 वर्षीय सूर्या राव और 4 वर्षीय पुत्र मिठू का घर के सामने बगीचे में शव मिला। इनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला करना प्रतीत हो रहा है। वहीं, पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।"

पुलिस के मुताबिक, फील्ड यूनिट की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी और दोनों पुत्रों की हत्या कर खुद आत्महत्या की बात को स्वीकार किया है। परिजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में पति-पत्नी दोनों का आपसी विवाद मुकदमा न्यायालय में चला था, लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला दोबारा ससुराल आकर परिजनों से अलग रहने लगी थीं। हालांकि, इसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहा। इनमें आज भी आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story