बलिया

नियमितीकरण की आस में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षामित्र

Shiv Kumar Mishra
17 May 2023 2:22 PM GMT
नियमितीकरण की आस में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षामित्र
x

शिक्षा मित्र के मरने का सिलसिला रुकता नजर नहीं आ रहा है। लगातार शिक्षा मित्र की मौत की खबरें आती रहती है। आज भी एक शिक्षा मित्र ने जिंदगी से रिश्ता तोड़ दिया। इस तरह रोजाना हो रही मौतें रुकती नजर नहीं आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के हनुमानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कपूरी नंबर एक पर तैनात शिक्षा मित्र जितेन्द्र पासवान का निधन बुधवार को हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा मित्र संगठन में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं इस घटना के बाद से पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी जितेन्द्र पासवान काफी मिलनसार थे। प्राथमिक विद्यालय कपूरी नंबर एक पर बतौर शिक्षामित्र सेवा दे रहे जितेन्द्र जानलेवा बीमारी की जद में आ गये थे। बीमारी से जिन्दगी की जंग लड़ते हुए जितेन्द्र बुधवार को हार गये।

जितेंद्र पासवान के निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री अमृत सिंह, संजीव सिंह, शशिभान सिंह इत्यादि ने गतात्मा की शांति एवं पीड़ित परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story