- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात
Arun Mishra
5 Jun 2018 9:29 AM GMT
x
File Photo
दुल्हन गुस्से में घर के अंदर चली गई. कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की..
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद मामला मनियर थाने पहुंचा. वहां दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया. इसके बाद वहां से बारात बैरंग लौट गई है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात आई.
धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी. इस बीच मंच पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया. नाराज दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इंकार कर दिया.
दुल्हन गुस्से में घर के अंदर चली गई. कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद यह मामला मनियर थाने पहुंचा. दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया. इसके बाद बारात बैरंग लौट गई.
बताते चलें कि पिछले साल बलिया जिले में ही इसी तरह की घटना सामने आई थी. यहां दोकटी इलाके में एक युवती ने नशेड़ी दूल्हे से शादी से इनकार बारात लौटा दिया था. कुछ रिश्तेदार महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ गई. बात थाने तक पहुंच गई.
दुल्हन की इच्छा को देखते हुए पुलिस ने भी उसका समर्थन किया. बारात को बैरंग लौटना पड़ा. दामोदरपुर दलित बस्ती गांव में दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बारात पिछले साल 10 जून को आई थी. द्वारपूजा और अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो वह शराब के नशे में था.
इतना ही नहीं सबके सामने गुटखा चबा रहा था. शादी के मंडप में दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से शराब और गुटखे की बदबू आ रही थी. नशे में उसके पैर भी लड़खड़ा रहे थे. लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात जाकर दुल्हन संगीता को बता दी. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.
Next Story