
भूखमरी से महिला की मौत प्रशासन का दावा, बीमारी को लेकर हुई मौत

बरेली: प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है, जहां राशन नहीं मिलने पर एक महिला ने भूख की वजह से दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पति का आरोप है कि कोटेदार ने उसकी पत्नी के बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट लिए बिना उसे राशन नहीं दिया। जिसके चलते पत्नी भूख से मर गई। वहीं इस घटना के बाद अफसरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
इस पर डीएम राघवेद्र सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए और बुधवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम मीरगंज राम अक्षयवर चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक युगल किशोर, एआरओ रामेश्र्वर प्रसाद, लेखपाल गोपाल प्रसाद, थाना अध्यक्ष श्रीकान्त राय, चौकी इंचार्ज रामसिह सकीना के घर पहुंचे। उन्होने सकीना के पति इशहाक मुहम्मद, पड़ोसियो व कोटा डीलर को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने सभी के बयान लेकर जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम ने इससे पहले मंगलवार रात को घटना की जानकारी पर नायब तहसील मीरगंज सत्यप्रकाश को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। वह रात मे करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे। उधर सकीना के पति ने दूसरे दिन भी भूख से ही पत्नी की मौत होने की बात दोहराई।
यह है पूरा मामला




