बरेली

बरेली: युवा हिंदू वाहिनी नेता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

Shiv Kumar Mishra
17 Sep 2020 9:01 AM GMT
बरेली: युवा हिंदू वाहिनी नेता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या
x
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरेली: बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के नेता के मर्डर का मामला सामने आया है। संगठन के नेता डॉक्टर संजय सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद हड़कंप मच गया। वह पिछले दो साल से मीरगंज तहसील में हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी थे।शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी से चंद कदम की दूरी पर अस्पताल संचालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राइवेट अस्पातल संचालक संजय सिंह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात संसार सिंह और सीओ मीरगंज के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।

बरेली के थाना शाही इलाके के दुनका में संजय सिंह एक निजी अस्पताल चलाते हैं। अस्पताल के के बाहर ही चाकुओं से हमला कर उनकी हत्या को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवान भी पहुंचे ओर डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डॉक्टर संजय सिंह बरेली के शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका में प्राइवेट अस्पताल चलाते थे। साथ ही वह हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े हुए थे। वह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवान बताया कि रात में ये हमला चाकुओं से किया गया है। क्लिनिक के बाहर संजय सिंह पर हमला किया गया। हमारे हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिससे हत्यारे की पहचान कर ली गई है।

एसएसपी ने बताया कि एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में शुरुआती तौर पर वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। एसएसपी रोहित सजवान ने कहा, 'हमारी तफ्तीश जारी है। लॉ ऐंड ऑर्डर मेंटेन है।'

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह बंटी ने इस पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर संजय सिंह दो साल से मीरगंज तहसील के हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी थे। लोगों की सेवा में लगे रहते थे। हिंदू युवा वाहिनी नेता ने कहा कि पहले की सरकारों के मुकाबले वर्तमान शासन में क्राइम कम है, लेकिन आपसी दुश्मनी को नहीं रोका जा सकता।

Next Story